लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान करने और मारपीट के बाद कथित तौर पर तीन तलाक कहकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मखियाली खुर्द निवासी पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन का निकाह वर्ष 2013 में जबरदस्तपुर…

