उत्तराखंड में बारिश का असर: टोंस-यमुना में बढ़ी गाद, डाकपत्थर बैराज से भारी जल निकासी !

Share Now

कालसी क्षेत्र में टोंस नदी पर बने इछाड़ी बांध में बृहस्पतिवार रात को गाद (आरडी) की मात्रा बढ़ गई थी। शुक्रवार सुबह जलाशय को साफ करने के लिए बांध से करीब 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर यमुना नदी पर बने जुड्डो बांध में गाद की मात्रा बढ़ने से बांध के गेट खोल दिए गए।

दोनों नदियों से आए गाद को निकालने के लिए डाकपत्थर बैराज से सुबह करीब सुबह 12 गेट खोलकर अधिकतम करीब 49 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गाद की मात्रा कम होने से पानी की निकासी भी कम की जा रही है। बृहस्पतिवार रात 8:00 बजे से छिबरौ, खोदरी, ढकरानी, ढालीपुर जल विद्युत गृह और व्यासी में उत्पादन ठप है। कुल्हाल जल विद्युत गृह में फिलहाल उत्पादन हो रहा है। 


Share Now