
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में आगामी तीन दिनों (3, 4 और 5 मई) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 3 मई को राज्य के सभी 11 पर्वतीय जिलों में मौसम के तीव्र रूप लेने की संभावना जताई गई है। 4 और 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा 40 से 50 किमी प्रति घंट…



