
चंपावत की बेटी ऐश्वर्या भट्ट बनीं डिप्टी एसपी, UKPCS में हासिल की 11वीं रैंक चंपावत। जनपद चंपावत की प्रतिभाशाली बेटी ऐश्वर्या भट्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPCS) परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता हासिल कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ऐश्वर्या ने प्रदेश स्तर पर 11वीं रैंक प्राप्त करते हुए डिप्टी पुलिस अधीक्षक (डिप्टी एसपी) पद पर चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया ह…



