
देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और बेहतर संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यात्रा प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा संचालन का मुख्य उद्देश्य…



