
नैनीताल: जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि जनपद नैनीताल के तहसील नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड भीमताल में स्थित ज्योली एवं भदयूनी, ग्रामों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं घटित होने तथा आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता की सूचना प्राप्त हो रही है, साथ ही उक्त ग्रामों के समीप दोगड़ा डोलमार, सूर्याजाला, मोरा, ज्योलीकोट…



