
अंकिता भंडारी हत्याकांड में नार्को टेस्ट की सहमति को लेकर आज अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर कोर्ट में पेश हो सकते हैं। सीबीआई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को नोटिस जारी कर पेश होने के निर्देश दिए थे।

नार्को टेस्ट की सहमति के सिलसिले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर शुक्रवार को कोर्ट हो सकते हैं। दोनों के सहमत होने के बाद ही नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीबीआइ की मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर को नोटिस जारी कर शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश होने के आदेश जारी किए गए थे।

