
उत्तराखंड में लचर भू-कानून के चलते प्रदेश में जमीन खरीद-फरोख्त का धंधा जोरों पर है। जहाँ एक के बाद एक कई बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा उत्तराखंड में नियमों को ताक पर रख कर अलग अलग प्रयोजनों के लिए जमीन खरीदी जा रही है। ऐसा ही एक मामला अल्मोड़ा से सामने आ रहा है जहाँ अभिनेता मनोज वाजपई द्वारा ध्यान केंद्र के नाम पर जमीन खरीदी। अब प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई सहित कई राजनेता भी जांच के दायरे में आ गए हैं।अभिनेता मनोज बाजपेई ने अवैध तरीके से अल्मोड़ा में 15 नाली जमीन खरीदी है। इसकी शिकायत मिलनेेेे पर स्थानीय युवकों ने मामले को उठाया।अभिनेता मनोज बाजपेई की अल्मोड़ा स्थित लमगड़ा में योग और ध्यान केंद्र के नाम पर भूमि क्रय का मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
यहां बता दें कि मनोज बाजपेई मूलतः बिहार के रहने वाले हैं और हाल में मुंबई रहते हैं। इनके द्वारा बड़े पैमाने पर अल्मोड़ा में भूमि खरीदी गई।मनोज बाजपेई द्वारा वर्ष 2021 में अल्मोड़ा के लमगड़ा तहसील मे 32,400 वर्ग फीट भूमि योग केंद्र एवं आध्यात्म केंद्र स्थापित करने के नाम पर खरीदी गई।इस भूमि खरीद मामले को लेकर स्थानीय व्यक्ति की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा जांच बिठाई गई। प्रशासनिक जांच में यह मामला नियमों के उल्लंघन कर जमीन खरीदने का सामने आया। बाद में मामला न्यायालय पहुंच गया। इसके बाद यह भूमि विवाद न्यायालय में चल रहा है। लचर भू-कानून के चलते प्रदेश भर में जमीनों की खरीद-फरोख्त का धंधा जोरों पर है। वहीं लंबे समय से प्रदेश की जनता सशक्त भू-कानून की मांग कर रही है।







