
हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ कर दिया है। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सोमवार को प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि डंपिंग स्थल पर वर्षों से जमा पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) का वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुसार निस्तारण नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा क…



