
देहरादून: उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और देहरादून के पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें तीन साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है। सविन बंसल वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। लंबे समय से उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा चल रही थी। अब नियुक्ति आदेश जारी होने क…



