
खटीमा : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा की रहने वाली आईटीबीपी जवान तिला सेन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। तिला सेन आईटीबीपी के पहले सर्व-महिला एवरेस्ट अभियान का हिस्सा थीं। 17 सदस्यीय दल में शामिल 11 महिला पर्वतारोहियों ने कठिन रास्तों को पार करते हुए 21 मई 2026 को सुबह 6:52 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलता हासिल क…



