
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय केवल एक भवन नह…



