बरसात ने घटाया प्रदूषण, देहरादून-ऋषिकेश की हवा हुई स्वच्छ !

Share Now

हवा की गुणवत्ता पर धूल के कणों का काफी असर पड़ता है, ऐसे में बारिश होने से वातावरण में मौजूद धूल और सड़क पर मौजूद धूल में कमी आती है। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है।

\

बारिश का असर हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दिया है। देहरादून और ऋषिकेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अच्छी श्रेणी में पहुंच गया है, जबकि कुछ दिन पूर्व तक यह संतोषजनक श्रेणी में था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देहरादून में शुक्रवार को एक्यूआई 37 और ऋषिकेश का 23 रहा है, जो कि अच्छी श्रेणी में आता है।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि हवा की गुणवत्ता पर धूल के कणों का काफी असर पड़ता है, ऐसे में बारिश होने से वातावरण में मौजूद धूल और सड़क पर मौजूद धूल में कमी आती है। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है।


Share Now