
रामनगर। टेढ़ा गांव में जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव की खराब सड़क व्यवस्था को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सड़क की स्थिति को देखा और अपनी समस्याएं साझा कीं। ग्रामीणों क…



