हल्द्वानी। उत्तराखंड में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जोड़ने के लिए उच्च शिक्षा विभाग एक नई पहल करने जा रहा है। प्रदेश के 114 राजकीय महाविद्यालयों में जिम की सुविधा विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए आधुनिक खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना पर करीब 28.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली की संजीवनी विकास जनकल्याण समिति के सहयोग स…

