
देहरादून: मानसून से पहले उत्तराखण्ड को एक बड़ी राहत मिली है। अब राज्य में आपदा की चेतावनी सीधे लोगों के मोबाइल पर तुरंत पहुंचेगी। शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सी-डॉट की ओर से पूरे देश में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया। सुबह 11:46 बजे यह अलर्ट संदेश भेजा गया। यह नई तकनीक आपदा से पहले लोगों को समय रहते सचेत करेगी। खास बात यह है कि किसी खास इलाके में मौजूद सभ…



