
पंजाब::- पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मूसेवाला पर मनसा के जवाहर के गांव के पास फायरिंग हुई थी। घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पंजाब की सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी। जिसके बाद आज उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। विजय सिंगला ने मूसेवाला को मनसा सीट से 63,323 वोट से हराया था।







