हेल्थ टिप्स : जामुन का जूस पीने से मिलते है कई फायदे

Share Now

हेल्थ टिप्स ::- जामुन के जूस में एंटी-डायबिटीक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इस जूस में मौजूद यौगिक जंबोलिन और एलाजिक एसिड शरीर में स्टार्च बनाने वाली गति को कम कर देता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। जामुन के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यह टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह के डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी होता है।

जामुन में विटामिन ए, सी, विटामिन बी, विटामिन बी6, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जामुन का जूस पीना फायदेमंद होता है।

डायबिटीज – जामुन का जूस का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जामुन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स मौजूद होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करता है।

कब्ज – कब्ज के अलावा पेट के अन्य रोगों में भी जामुन का रस बेहद फायदेमंद है। जामुन का सिरका इन रोगों के लिए अमृत के समान असर करता है।

मुंह में छाले – होने पर जामुन का रस लगाएं, जामुन का रस तिल्ली के रोग में हितकारी है। वहीं विषैले जंतुओं के काटने पर जामुन के रस के साथ जामुन की पत्तियों का रस भी पिलाना चाहिए।

स्किन – जामुन में पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर के साथ ही त्वचा भी हाइड्रेट रहती है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलात है। खून भी साफ होता है इसका जूस पीने से स्किन हाइड्रेट रहेगी।

हार्ट – जामुन में एलाजिक एसिड/एलागिटैनिन्स, एंथोसायनिन जैसे फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो उन्हें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करते हैं। ये यौगिक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट भी हैं जो हृदय रोग से बचाव कर सकते हैं।


Share Now