Dehradun: होम स्टे सब्सिडी के बदले रिश्वत लेने का आरोप, जिला पर्यटन अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई !

Share Now

जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून भ्रष्टाचार मामले में निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच अपर कार्यकारी अधिकारी को सौंप गई है।

होम स्टे अनुदान देने के एवज में भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन अधिकारी, देहरादून बृजेश पांडे को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पर्यटन सचिव धीराज गर्बियाल ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूचना का संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद मामले की विभागीय जांच अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपी गई है। 


Share Now