हैवानियत🔴: रुड़की, दोस्तों के साथ मिल कर पति नें ही किया पत्नी के साथ दुष्कर्म

Share Now

क्रोध और नफरत किस हद तक जा जा सकती है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। और आज के इस व्यस्तता से भरी जिंदगी में कब पति पत्नी के प्रेम से भरे रिश्ते में कड़वाहट और नफरत बढ़ जाती हैं कोई नहीं जान सकता। और ये नफरत इस कदर बढ़ जाएगी की पति अपनी ही पत्नी कर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने से भी पीछे नहीं हटता। ऐसा ही एक मामला रुड़की से आया है।

रुड़की में एक महिला से उसके पति ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है।वह एक-दूसरे से अलग रहते है। महिला ने बताया कि वह 13 अक्तूबर को अपनी बड़ी बहन के साथ रुड़की में रामदयाल चौक के पास एक चिकित्सक के यहां अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। उसकी बहन पानी पीने चले गई। इसी बीच उसका पति वहां आ गया।

पति ने भुक्कनपुर और हलवाहेड़ी निवासी दो लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात यह लोग उसे भुक्कनपुर निवासी आरोपी के घर पर ले गए। वहां पर उसे नशीला पेय पिलाकर दो अंजान लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म कियापीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह से वहां से बचकर आई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने तहरीर में जो-जो घटनास्थल बताए हैं। उनकी सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी।


Share Now