बड़ी खबर 🔴: रुड़की में कावड़ ले के आई गाजियाबाद की महिला के साथ शर्मसार कर देनें वाली घटना, अग़वा कर 25 दिन तक हुआ बलात्कार, अब हॉस्पिटल में भर्ती,DGP अशोक कुमार ने दिए सख्त निर्देश!

Share Now

सावन जैसे पावन महीने जिसे जहाँ हिंदू धर्म में भगवान शिव की अराधना का महीना भी माना जाता है जिस माह में लोग ना केवल मास मदिरा जैसी तामसिक चीजों का त्याग कर भगवान शिव की आराधना में लीन रहते हैं वहीं कई लोग कई सौ किलोमीटर पैदल चल कर गंगा का जल कावड़ में हरिद्वार या अन्य पवित्र स्थलों से लें जा कर भगवान शिव को चढ़ाते हैं। पर इसी पावन महीने में कावड़ लें जाते कई लोग रास्ते में हादसों का शिकार हो जाते हैं पर रुड़की में कावड़ लेके गंगा जल लेने आई युवती के साथ ऐसी घटना हो गई जो सभी को शर्मसार कर देनें वाली है।

उत्तराखंड के रुड़की से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लगभग 25 दिन पूर्व फैजाबाद की एक महिला जिसका हाल निवास गाजियाबाद है। कावड़ लेने के लिए रुड़की आई थी जानकारी के अनुसार उस महिला को रुड़की के एक युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और अपने साथ अपने कमरे में ले गया जहां वह प्रतिदिन उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करने लगा जब आरोपी ने महिला को नशे की हालत में पागल होते हुए देखा तो वह उसको कमरे में अकेले छोड़कर फरार हो गया। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी कि एक महिला कमरे में चिल्ला रही है। थाना गंगनहर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और महिला की हालत को देखते हुए उसे सिटी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

जब यह मामला महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने रात को ही डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी हरिद्वार से वार्ता कर इस मामले में शीघ्र कार्यवाही करने और पीड़िता की FIR दर्ज कराने के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। कुसुम कंडवाल का कहना है कि मामला बहुत शर्मनाक और संवेदनशील है।

DGP अशोक कुमार ने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, जहां अब उसका पति भी उसके साथ है।

उन्होंने कहा कि मामला बहुत ही संवेदनशील है और शर्मनाक है। जिस पर DG पुलिस अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।


Share Now