
जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून भ्रष्टाचार मामले में निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच अपर कार्यकारी अधिकारी को सौंप गई है।
होम स्टे अनुदान देने के एवज में भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन अधिकारी, देहरादून बृजेश पांडे को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पर्यटन सचिव धीराज गर्बियाल ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।



