सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के पाँचवें दिन युवा फेंसरों का शानदार प्रदर्शन !

Share Now

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के पाँचवें दिन देशभर से आए युवा फेंसरों ने शानदार प्रदर्शन किया। कैडेट महिला एपी, सब-जूनियर पुरुष फॉयल, सब-जूनियर पुरुष सेबर और सब-जूनियर महिला सेबर वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

कैडेट महिला एपी में तविशा चौहान ने स्वर्ण, परमिता रानी ने रजत तथा प्राची रानी और केनिया देवी गुरुआरिबाम ने कांस्य पदक जीते।

सब-जूनियर पुरुष फॉयल में उज्ज्वल रावत ने स्वर्ण, तनमय शर्मा ने रजत और प्रभदीप सिंह व नविश भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया।

 

कार्यक्रम में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की महाप्रबंधक (प्रशासन) श्रीमती निर्मला बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर और प्रधानाचार्य चेतन सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तकनीकी अधिकारियों, रेफरी, प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति का आभार जताया।

26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक और 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी व निर्णायक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का भव्य समापन 2 अक्टूबर को होगा।

 


Share Now