
ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र से सटी खैरी खुर्द ग्रामसभा में गुलदार की मौजूदगी से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपुर में शिक्षक और बच्चे पहुंचे तो विद्यालय परिसर में खून फैला हुआ देखकर सभी घबरा गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान विद्यालय के आसपास गाय के बाल और अन्य अवशेष मिले। इससे आशंका जताई गई क…



