देहरादून: दुकान से बरामद युवक का शव, गले में लिपटा मिला रूमाल

Share Now

प्रयाग भारत, देहरादून: राजधानी के मोतीबाजार स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई है, जो कोटि कानासर का रहने वाला था और देहरादून के एक होटल में काम करता था।

मृतक के गले में एक रूमाल लिपटा हुआ था, लेकिन शरीर पर किसी भी तरह की चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक एक युवती के संपर्क में था, जो करीब एक माह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक की मौत का संबंध इस घटनाक्रम से तो नहीं है।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।


Share Now

One thought on “देहरादून: दुकान से बरामद युवक का शव, गले में लिपटा मिला रूमाल

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *