
तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव या बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन सुबह और रात के समय मौसमी दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। खासकर खुले और ऊंचाई वाले इलाकों में पाले का असर देखने को मिलेगा।

जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर उत्तराखंड के तापमान में देखने को मिल रहा है। बीते 14 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। हालांकि 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में पाला और कोहरा छाने से ठंड बढ़ने की संभावना है। जबकि दिसंबर के शुरुआत तक बारिश के आसार नहीं है।

