
रुड़की में झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग पर मधुमक्खियों का हमला जारी है। शुक्रवार को 20 से अधिक लोग घायल हुए तो शनिवार को एंबीशन पब्लिक स्कूल के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे बच्चे और राहगीर चोटिल हो गए। इस घटना के कारण एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। ताजा जानकारी के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें।


झबरेड़ा। झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग पर मधुमक्खियों के हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को यहां मधुमक्खियों के हमले से 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए थे।
शनिवार को कस्बे के एंबीशन पब्लिक स्कूल के समीप मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे स्कूल में जाने वाले बच्चे वहां से गुजर रहे हैं लोग चोटिल हो गए। इससे एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

