
देहरादून। भारत के महा रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने उत्तराखंड में चल रहे जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष जताया है। उन्होंने गुरुवार को देहरादून के देहराखास क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर चल रही जनगणना प्रक्रिया का निरीक्षण किया और फील्ड स्टाफ से जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम से किया जा रह…



