
RSS की महिला विंग राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा रुद्रपुर में देवभूमि नारी शक्ति संगम 2023-24 का आयोजन रविवार को जेसीज पब्लिक स्कूल में बड़ी धूम धाम से किया गया। बता दें की राष्ट्रीय सेविका समिति हमेशा से महिलाओ को एकजुट और उनके उत्थान के कार्य करने में RSS के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलती है। इसी क्रम में रविवार को राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा आयोजित देवभूमि महिला संगम कार्यक्रम में जहाँ महिलाओं की भीड़ देखने को मिली तो वहीं कार्यक्रम में उनका उत्साह देखने लायक था।


राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा देश भर में जहाँ नारी शक्ति संगम का आयोजन किया जा रहा है उसी कड़ी में प्रदेश में कल रुद्रपुर के अलावा देहरादून हरिद्वार व हल्द्वानी में भी कल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सर्व व्यवस्था प्रमुख कमलेश बिष्ट नें बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज कल के दौर में महिलाए जिन विषम परिस्थितियों से जूझ रहीं हैं उसका हल व सामाधान किस तरह से किया जा सकता है वो कैसे वो और शशक्त व जागरूक हों फिर चाहे स्वयं के स्वास्थ्य से सम्बंधित हों या फिर पर्यावरण से सम्बंधित हों या फिर संयुक्त परिवार की प्राचीन परमपरा से सम्बंधित हों पर गट बना कर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांतीय अध्यक्ष व कार्यक्रम की सह संयोजक सुनीता भट्ट नें बताया की महिलाए हमारे समाज और संस्कृति का मूल आधार हैं और इसी मूल उद्देश्य के साथ कार्यक्रम में महिलाओ को भारत की विलुप्त होती संस्कृति को कैसे जीवंत व कैसे संभाला जाए व समाज में महिलाओं के अधिकारों को कैसे संरक्षित किया जाए इन विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
कमलेश बिष्ट नें कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देनें वाली अपनी सभी बहनों डॉ अंशुल टंडन,एडवोकेट पूजा शर्मा,माधुरी यादव,प्रतिभा शर्मा, ममता त्रिपाठी, माही सकलानी, रजनी रावत, सीमा गुप्ता, रेनू जुनेजा,प्रीति धार, ज्योति शर्मा, स्वाति शर्मा,शालिनी बोरा,दीपा जोशी सहित अन्य सभी का तहे दिल से धन्यवाद दिया। वहीं एडवोकेट बरीत सिंह व उनके साथियों का भी तहे दिल से धन्यवाद दिया।






