Nainital Minor Rape Case: उस्मान की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज, 12 साल की बच्ची के यौन शोषण के बाद मचा था बवाल !

Share Now

नैनीताल में 12 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोपी उस्मान खान की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है। उस्मान ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। सरकार ने यौन शोषण से जुड़े तथ्यों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई जारी रखने का निर्णय लिया।

Hero Image

नैनीताल। हाई कोर्ट ने नैनीताल शहर में हुए 12 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोपित उस्मान खान की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

गुरुवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ में आरोपित उस्मान के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। उस्मान की ओर से कहा गया है कि आरोप गलत हैं। उसे साजिशन फंसाया गया है। उसके विरुद्ध कोई सबूत नहीं हैं, वह शहर का जाना माना ठेकेदार रहा है।

यह भी कहा गया कि पीड़ित के बयान विरोधाभासी है। उसका लाभ उसे देते हुए उसे जमानत पर रिहा करने का मौका दिया जाय, जबकि मौके पर लगा सीसीटीवी इसका गवाह है।

सरकार की ओर से कहा गया कि यौन शोषण से संबद्ध तथ्य मौजूद हैं। उसकी फोरेंसिक जांच में भी की गई है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई जारी रखी है।


Share Now