कौन है हेकानी जखालू, जिसने नागालैंड की पहली महिला विधायक बनकर रचा इतिहास

Share Now

नई दिल्ली। राजनीति, विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल, सिनेमा और कला सहित अन्य क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी अपार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी अप्रतिम प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो किसी से कम नहीं हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज की तारीख में जब हर क्षेत्र में महिलाएं अपना जलवा विखेर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी नागालैंड में 60 सालों तक कोई महिला विधायक नहीं बन सकी। जी हां… बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप। पिछले 60 सालों तक नागालैंड में आज तक कोई महिला विधायक ना बन सकी। जबकि नागालैंड को आधुनिक राज्य माना जाता है।

वहां की महिलाएं दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं, लेकिन ऐसी सूरत में भी वहां किसी महिला का पिछले 60 सालों तक विधायक की पदवी पर ना पहुंच पाना, यकीनन अपने आप में विवेचना का विषय है, लेकिन आज हेकानी जखालू ने इन विवेचाओं को विराम दे दिया है। जी हां…आपको बता दें कि वो नागालैंड की पहली महिला विधायक बनीं हैं। उन्होंने दीमापुर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोक जनशक्ति पार्टी अज्हेती झिमोनी को 1536 वोटों से पराजित किया है। जखालू के खाते में कुल 14, 395 वोट आए हैं। जबकि झिमोनी की झोली में 12, 859 वोट मिले हैं। आपको बता दें कि इन दोनों दावेदारों के अलावा इस सीट पर चुनावी मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो चुकी है।

 

कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन

वहीं, अगर इस सीट पर विभिन्न दलों के प्रदर्शन की बात करें, तो कांग्रेस प्रत्याशी को इस सीट पर 370 और 134 नाटो वोट मिले हैं। उधर, अगर निर्दलीय उम्मीदवार लुन तुंगनुंग को 2445 और कहाहुतो चिशी सुमी को 1671 मत हासिल हुए हैं। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) राज्य में बीजेपी की सहयोगी दल है, जिसे 25 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, बीजेपी इन दोनों दलों की अपेक्षा में 14 सीटें आगे चल रही है।

congress flag

कौन हैं जखालू

आपको बता दें कि जखालू कानून की छात्रा रहीं है। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने अपने हलफनामे में 5 करोड़ 58 लाख की संपत्ति बताई थी। वहीं, 41 लाख रुपए की देनदारी भी है। वहीं, अगर उनके पति की बात करें, तो उनके पास भी करोड़ों की संपत्ति हैं। उनके पास 6 कारें हैं। जिनकी कीमत लाखों में है। ध्यान रहे कि चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने दीमापुर से महिला प्रत्याशी को चुनाव में जीताकर महिला सशक्तीकरण का परिचय देने की अपील की थी। इस चुनाव में 6 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था। जिसमें जखालू ने भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।

नागालैंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन की जीत ने पार्टी का उत्साह बढ़ाया है। वहीं, त्रिपुरा में एक बार फिर से बीजेपी जीत का पताका फहराने में सफल रही है। इसके अलावा मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा चुनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अभी स्पष्ट रूप से नतीजों के आने का इंतजार रहेगा। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय में संबोधित करेंगे। ऐसे में वो अपने संबोधन में किन मसलों का जिक्र करते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।


Share Now