बीते आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए शनिवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पीएसओ पैरा कमांडों लांस नायक विवेक कुमार का राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विवेक की पत्नी प्रियंका सुहाग के जोड़े में ही श्मशान घाट में अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुई। प्रियंका ने शमशान घाट पहुँचते ही लोगों से कहा कि सब लोग चुप रहें मैं नारे लगाउंगी। प्रियंका ने .. मेरा फौजी अमर रहें नारे लगाए। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गई।
शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब विवेक का पार्थिव शरीर उनके घर हिमाचल प्रदेश के कोसरी गांव पहुँचा तो ताबूत को देखते ही उनकी मां आशा कुमारी बेहोश हो गई। वहीं उनके पिता प्रीतम अपने बेटे को देखते ही रह गए। और पत्नी प्रियंका अपने पांच महीने के बेटे को लेकर ताबूत से लिपट गई। और अपने छाती को झंडे लिपटा लिया।

बता दें कि विवेक का अंतिम संस्कार लबागांव के कुंजेश्वर महादेव श्मशान घाट पर किया गया। जिन्हें उनके भाई सुमित कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनको सेना व पुलिस द्वारा तोपों से सलामी दी गई।
