यूपी के गोंडा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पति से नाराज एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मां के साथ ही दो मासूमों बच्चों के कटे शव देखकर हर किसी की आंख नम हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के बताया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त सोठिया गांव निवासी सुनीता, बेटे पांच वर्षीय आलोक और बेटी सात वर्षीय अनीता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुनीता की सास बुधना ने बताया कि उसका छोटा बेटा अमरनाथ सूरत में नौकरी करता है जबकि उसकी पत्नी सुनीता और दोनों बच्चे गांव में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुनीता घर से बच्चों को लेकर निकली लेकिन देर तक नहीं लौटी। तलाश के दौरान तीनों के शव पटरियों पर मिले। बताया जाता है कि मृतका के भाई की आज शादी है और उसने विवाह कार्यक्रम में खर्च करने के लिए पति अमरनाथ से पैसे मांगे थे। लेकिन अमरनाथ ने ना उसे पैसे दिए और नाहीं खुद शादी में शामिल होने आया। यहां तक कि ससुराल के लोग सुनीता को मायके जाने से भी रोक रहे थे।
Related Posts
15 जनवरी की अहम खबरें पढ़िए लिंक पर
- admin
- January 15, 2022
- 0
एक क्लिक में पढ़े 25 जनवरी की प्रमुख खबरें लिंक पर
- admin
- January 25, 2022
- 0