देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा क…

