
रुद्रपुर : रुद्रपुर में एक नाबालिग किशोरी को कथित रूप से परेशान करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार आरोपी युवक काफी समय से किशोरी का पीछा कर रहा था और उससे बार-बार संपर्क करने की कोशिश करता था। परिजनों का आरोप है कि युवक की हरकतों से किशोरी और उसका परिवार लंबे समय से परेशान थ…



