हेल्थ टिप्स : क्या सफेद बालों को तोड़ने से सिर पर उगने लगते हैं अधिक व्हाइट हेयर,जानिए

Share Now

हेल्थ टिप्स ::- सफेद बालों की समस्या आजकल आम बात हो गई है। कुछ लोग महंगे-महंगे प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग बालों में कलर करवाते हैं। ऐसे में इससे निपटने के लिए कुछ लोग बालों को तोड़ना भी शुरू कर देते हैं। बता दें कि इससे आपकी परेशानी खत्म होने के बजाय बढ़ रही है।
सफेद बालों को उखाड़ने से बालों की बढ़ने की गति कम हो जाती है और नए बालों का आना कठिन हो जाता है। साथ ही नए बाल या तो रूखे होंगे या सफ़ेद बालों को तोड़ने से आपको केवल एक नया सफ़ेद बाल मिलेगा क्योंकि केवल एक बाल एक ही फालिकल में बढ़ने में सक्षम है। प्लकिंग बालों के रोम को आघात पहुंचा सकता है और किसी भी फालिकल को बार-बार आघात लगने से इंफेक्शन हो सकता है।

सफेद बाल तोड़ने के नुकसान- ऐसे लोग जो सफेद बालों को तोड़ते हैं तों कई परेशानियों को बुलावा देते हैं। सफेद बालों को उखाड़ने से बालों की जड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और उखाड़े गए सफेद बालों की जगह नए बालों को उगना बंद हो सकता है। इसके अलावा इससे हेयर डेंसिटी कम हो जाती है और बाल पतले हो जाते हैं।

बालों की बनावट खराब होती है – सफेद बालों को उखाड़ते समय हमेशा ही हेयर स्ट्रैंड की प्राकृतिक बनावट के डैमेज होने का खतरा बना रहता है जिसके कारण उखाड़े गए बाल के स्थान पर आने वाले नए बाल कड़े हो जाते हैं और इनकी बनावट खराब हो जाती है।

कई लोग सफेद बाल उखाड़ने से इसलिए डरते हैं क्योंकि उन्हें ये लगता है कि एक सफेद या ग्रे बाल उखाड़ने पर वैसे तीन चार हो जाएंगे। जबकि ये एक मिथक से ज्यादा कुछ नहीं है। एक फॉलिकल के साथ कुछ होने पर, उसके पास के दूसरे फॉलिकल पर असर नहीं पड़ता। एक सफेद बाल निकालने से और ज्यादा सफेद बाल नहीं होते।

अधिकतर लोग मानते हैं कि एक सफेद बाल को तोड़ने से और कई सफेद बाल उगने लगेंगे जबकि सच ये हैं कि एक बाल इस तरीके से आसपास के बालों को प्रभावित नहीं कर सकता है और न ही उसके चारों ओर के बालों के रोम में पिग्‍मेंट उत्पादन की मात्रा को बदल सकता है। सफेद बाल को उखाड़ने के बजाय काटना बहुत बेहतर होता है ताकि उनके पोर्स को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

कुछ पोषक तत्व मेलेनिन के उत्पादन को प्रभावित करते हैं। बायोटिन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन बी 12 और डी -3 जैसे सप्लीमेंट्स बालों के रंग को वापस लाने में मदद करते हैं। लेकिन जब तक यह निदान नहीं हो जाता कि बाल किन कारणों से सफेद हो रहे हैं, तब तक ये सप्लीमेंट्स काम नहीं करते हैं।


Share Now