हेल्थ टिप्स ::- अजवाइन और कलौंजी का उपयोग खाने को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। अजवाइन और कलौंजी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन न सिर्फ खाना बनाने के लिए, बल्कि अपनी कुछ समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं।
अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अजवाइन में फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा अजवाइन में कुछ मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी भी पाई जाती है।
कलौंजी में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम और फाइबर पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। कई दवाओं को बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
सुबह खाली पेट कलौंजी के सेवन से वेट लॉस में भी मदद मिलती है कलौंजी की चाय मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। ये वेट लॉस प्रोसेस में आपकी मदद करेगी।
अस्थमा की समस्या – बढ़ते प्रदूषण की वजह से अस्थमा की परेशानी बढ़ सकती है ऐसे में रोज सुबह गर्म पानी में कलौंजी और शहद मिलाकर पिएं इससे फायदा मिलेगा।
हार्ट डिजीज – जब भी कोई गर्म पेय लें, तो उसमें एक चम्मच मंगरैला का तेल मिला लें। तीन दिन में एक बार पूरे शरीर पर तेल की मालिश करके आधा घंटा धूप का सेवन करें। लगातार एक महीने तक ऐसा करने से आराम मिलता है।
पथरी की शिकायत – तो कलौंजी के बीज को पीसकर शहद के साथ लें। पथरी से छुटकारा मिलेगा।
कलौंजी का इस्तेमाल दिमागी क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह अस्थमा और जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में भी फायदेमंद है।