ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत

Share Now

प्रयाग भारत, रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली और एक कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी भी दे दी है.

जानकारी के मुताबिक 13 मई मंगलवार की देर रात मेरठ निवासी कार सवार हरिद्वार की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार मंडावली गांव के पास उजाला फैक्ट्री कट के पास पहुंची तो कार के आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्राली के अंदर जा घुसी. हादसा होने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और कार में सवार दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया. जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने कार सवार व्यक्ति शुभम गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड मोदीपुरम मवाना मेरठ और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए.

इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच गए. जहां पर उनका रो रोकर बुरा हाल है. एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है. घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है. तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

8 thoughts on “ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत

  1. **vivalis**

    vivalis is a premium natural formula created to help men feel stronger, more energetic, and more confident every day.

  2. **synadentix**

    synadentix is a dental health supplement created to nourish and protect your teeth and gums with a targeted combination of natural ingredients

  3. **alpha boost**

    alpha boost for men, feeling strong, energized, and confident is closely tied to overall quality of life. However, with age, stress, and daily demands

  4. **finessa**

    Finessa is a natural supplement made to support healthy digestion, improve metabolism, and help you achieve a flatter belly.

  5. The whole experience of reading this was pleasant from start to finish, no pop ups and no annoying interruptions, and a look at shadowbeast continued that clean experience, technical choices about page design matter for the reader and this site clearly cares about the small details that add up to comfort across multiple visits.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *