
नई दिल्ली। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पवित्र ग्रंथ रामचरित्रमानस पर विवादित कमेंट करने को लेकर विवादों में घिरे हुए है। उनके खिलाफ देशभर में साधु-संतों से लेकर लोगों और विपक्ष का आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं इसी बीच सपा नेता स्वामी प्रसाद माैर्य का एजेंडा एक्सपोज हो गया है। ये एजेंडा है भारत को हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने का। दरअसल दिल्ली में स्वामी प्रसाद के एक कार्यक्रम में बौद्ध गुरु सुमित रतन ने इस एजेंडे को सामने रखा है। बौद्ध गुरु सुमित रतन ने कहा कि 2025 तक हिंदुओं को अल्पसंख्यक बना दिया जाएगा। जिसका वीडियो सामने आया है।

#BreakingNow: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में विवादित बयान.. बौद्ध गुरु सुमित रतन बोले-'2025 तक हिंदुओं को अल्पसंख्यक बना देंगे'
इधर, स्वामी प्रसाद ने भी मानस पर नया विवादित बयान दिया उन्होंने कहा-'अब लड़ाई 97 बनाम 3 फीसद की है' @spbhattacharya @vinod9live pic.twitter.com/93jogQO1UY
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 23, 2023
इसमें सुमित रतन कह रहे है कि हमको डराया जा रहा है कि 2025 में संविधान खत्म हो जाएगा। हिंदू राष्ट्र बना देंगे। मैं भी घोषणा करता हूंं। आप सभी से निवेदन करता हूं। जिंदा जागरूक लोगों से 2025 तक 25 करोड़ लोगों को बौद्ध बना दीजिए। हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा।चौकाने वाली बात ये है कि जब बौद्ध गुरु सुमित रतन हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने का प्लान बता रहे थे। उस वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य मंच पर भी मौजूद थे। इसी दौरान एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर बयान दिया।






