
एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी है आए दिन ऊधसिंह नगर पुलिस की चौकसी के चलते ही जिले में नशे के कारोबार को बढ़ावा देने वाले तस्करों को दबोचा जा रहा है। कल भी थाना केलाखेड़ा में शातिर नशा तस्कर को थाना केलाखेड़ा पुलिस ने 01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

बता दें एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध व अवैध मादक पदाथों की बरामदगी व रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिए गए आदेश निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर व पुलिस अधीक्षक काशीपूर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट प्रयवेक्षण में थानाध्यक्ष केलाखेड़ा के निर्देशन पर दिनांक-08.03.2025 को चौकी बेरिया दौलत पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति सुरेश सिंह पुत्र स्व० चेतराम सिंह निवासी ग्राम कुल्हा, तिलपुरी न० 1 थाना दिनेशपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को 01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस अपनी मोटर साईकिल बजाज डिस्कवर रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06P8164 मोटर साईकिल में परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। शातिर नशा तस्कर को थाना केलाखेड़ा पुलिस ने 01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अवैध चरस की अंतरराज्यीय कीमत लगभग ढाई लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। वहीं अभियुक्त के विरूद्ध थाना केलाखेड़ा में एफआईआर नम्बर 34/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त का नाम सुरेश सिंह पुत्र स्व० चेतराम सिंह निवासी ग्राम कुल्हा, तिलपुरी न० 1 थाना विनेशपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 42 वर्ष बताई गई है वहीं अभियुक्त के पास से-01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस, एक अदद मोबाईल फोन POCO कम्पनी, मोटर साईकिल बजाज डिस्कवर रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06P8164 भी मिली।
वहीं इस कार्यवाही को अंजाम देने में शामिल रहे पुलिस कर्मियों में थानाध्यक्ष अशोक कुमार थाना – केलाखेडा,उनि0 नरेश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी, चौकी बेरिया दौलत ,अपर उ०नि० मुकेश चन्द्र थाना केलाखेड़ा,का0 113 जंगदीश सिंह नगरकोटी थाना केलाखेड़ा,का0 844 हरी सिंह थाना केलाखेड़ा की अहम भूमिका रही। और अभियुक्त की गिरफ़्तारी के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी मौके पर पहुँचे।






