देहरादून: जनरेटर रूम में संदिग्ध हालात में मिले दो इंजीनियर, बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाते समय मौत !

Share Now

जनरेटर रूम का दरवाजा खुला तो अंदर का दृश्य देखकर गार्ड के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे तकनीकी समस्या आने के बाद दोनों उसका निरीक्षण करने जनरेटर रूम में गए थे। सुबह गार्ड ने उन्हें अचेत पाया।

पटेल नगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया जनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share Now