
नई टिहरी के चंबा ब्लॉक के सौंदकोटी गांव में एक गुलदार घर में घुस गया। गुलादार के किचन में घुसने पर लोगों ने बाहर से कुंडी लगा दी। दो घंटे की मश्क्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।

नई टिहरी के चंबा ब्लॉक के सौंदकोटी गांव में शनिवार शाम एक गुलदार के घर के रसोईघर में घुसने से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि यह जंगली जानवर एक कुत्ते का पीछा कर रहा था। इसी दौरान वह रिहायशी इलाके में आ गया। कुत्ता तो किसी तरह वहां से बचकर निकलने में सफल रहा। परंतु गुलदार सीधे एक घर के रसोईघर में जा पहुंचा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
भवन स्वामी भीम सिंह नेगी ने अपने कुत्ते की तेज और असामान्य आवाज सुनी। वह तुरंत रसोईघर की ओर गए। अंदर उन्होंने एक विशाल गुलदार को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। भीम सिंह नेगी ने इस अप्रत्याशित स्थिति में तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने बिना देर किए बाहर से रसोईघर का दरवाजा बंद कर दिया। इस प्रकार गुलदार रसोईघर के भीतर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया।

