द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन

Share Now

द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। वह 99 साल के थे। शंकराचार्य ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आखिरी सांस ली।

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म 2 सितंबर 1924 में हुआ था। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर के छोटे से गांव दिघोरी में वह पैदा हुए थे।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में रविवार दोपहर 3.30 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वामी स्वरूपानंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी।


Share Now