हेल्थ टिप्स : कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है पत्थरचट्टा,जानिए इसके कई फायदे

Share Now

हेल्थ टिप्स ::- एक ऐसा पत्ता जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में कई बीमारियों से लड़ने का काम आता है यह है पत्थरचट्टा जो बहुत फायदेमंद और शक्तिशाली औषधि है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। पत्थरचट्टा का इस्तेमाल कई दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। किडनी और पेशाब से जुड़ी बीमारियों में पत्थरचट्टा को बहुत फायदेमंद औषधि माना जाता है।

पत्थरचट्टा जिसे अंग्रेजी में कलानचो पिनाटा कहते हैं तमाम औषधीय गुणों से युक्त होता है। पत्थरचट्टा को भष्मपथरी, पाषाणभेद और पणफुट्टी आदि कहा जाता है। पत्थरचट्टा का जूस पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं।

पत्थरचट्टा के अलावा इसे एयर प्लांट, कैथेड्रल बेल्स, लाइफ प्लांट और मैजिक लीफ के नाम से जाना जाता है। मेडिकल साइंस में bryophyllum pinnatum मानती हैं। इस पौधे की पत्तियां स्वाद में खट्टी और नमकीन होती हैं।

हाई ब्‍लड प्रेशर- इसके सेवन से हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या को भी ठीक किया जा सकता है इसके पत्तों का रस निकालकर पांच-पांच बूंद पानी में मिलाकर रोज खाली पेट पिएं।

किडनी की पथरी –पत्थरचट्टा का जूस पीने से किडनी से पदार्थों को बाहर निकालने में फायदा मिलता है। इसका सेवन किडनी की पथरी की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। किडनी स्टोन की समस्या असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होती है।

घाव के लिए – स्किन पर हुए किसी भी तरह की सूजन, घाव और या मुंदी चोट का इलाज भी आप पत्थरचट्टा के जरिए कर सकते हैं। इसके पत्तों को पीसकर लेप बनाना है और संक्रमित वाली जगह पर लगाना है जिससे आपका घाव और सूजन को कम करने में राहत मिलेगी।

संक्रमण – पत्थरचट्टा के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल एजेंट पाए जाते है जो संक्रमण का कारण बनने वाले कुछ प्रकार के बैक्टीरिया और फंगस नष्ट करने की क्षमता रखते हैं।

गठिया में- पत्थरचट्टे का इस्तेमाल गठिया की समस्या को दूर करने के लिए भी कर सकते हो। इसका सेवन करना इन रोगों में राहत देता है।

ठंडक – शरीर की गर्मी को शांत करके ठंडक पहुंचाने का काम करता है इसके अलावा लीवर और किडनी को भी दुरूस्त बनाता है।


Share Now