
हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही कांग्रेस में उबाल है। आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास कूच करेंगे।
हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास घेराव के लिए निकले। तेज बारिश के बावजूद भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीएम आवास कूच में शामिल हुए। इस दौरान हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी शामिल हुई। वहीं, कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

