
तेज रफ्तार बनी काल, दो घरों में छाया मातम रामनगर। क्षेत्र के बैलपड़ाव में सोमवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना एक होटल के पास उस समय हुई जब दोनों महिलाएं सुबह घास लेने क…



