
नैनीताल। उत्तराखंड में स्वरोजगार और आजीविका बढ़ाने के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जिंदगी बदल रही हैं। नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक के गिन्ती गांव की रहने वाली भावना देवी इसकी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई हैं। भावना देवी ने सरकारी सहायता और अपने मेहनत के बल पर बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया। उन्हें REAP योजना के तहत लगभग 19,500 रुपये की आर्थिक सहायत…



