
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपीईएस बिधौली में आयोजित उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन “जूडिशियम 2.0 : इंक्लूजन, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग” में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा क…



