
देहरादून। उत्तराखंड ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। राज्य बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड में तैयार की गई रेनबो ट्राउट मछली अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंची है। पिथौरागढ़ जिले की तीन मत्स्य सहकारी समितियों ने पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का सफलतापूर्वक निर्यात किया है। इससे स्थानीय मत्स्य पालकों को अच्छी आय मिली है और भविष्य में बड़े स्तर पर निर्यात का रास्ता भी खुल गय…



