देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच अगले 24 घंटे मौसम को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने राज्य के लिए जोखिम बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार 11 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक प्रदेश के 12 जिलों के कुछ क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का खतरा बना रह सकता है। इन 12 जिलों में जोखिम बुलेटिन के अनुसार अल्मोड…

